लाइव न्यूज़ :

कानपुर शूटआउट के 6 घंटे के अंदर एक और मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर, लूटी पिस्टल भी बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2020 11:14 IST

Kanpur Shootout Update: चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए बदमाश राकेश और मुन्ना हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।ये बदमाश रात को सीओ की टीम पर फायरिंग के दौरान उपस्थित थे।

कानपुर में गुरुवार रात हुए शूटआउट में आठ पुलिसकर्मियों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन लगातार ऑपरेशन चला रहा है। रात को हुई मुठभेड़ का फॉलोअप करते हुए 6 घंटे के भीतर एक और मुठभेड़ को अंजाम दिया गया। इसमें 2 बदमाशों को मार गिराया गया है, वहीं 3 बदमाश भागने में कामयाब रहे। साथ ही पुलिस से लूटे हुए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए। चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए बदमाश राकेश और मुन्ना हैं हालांकि पुलिस के अनुसार गांववालों से इनकी शिनाख्त के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि देर रात पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान पास के जंगल में कुछ बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस से लूटी गई पिस्टल बरामद की गई है, जिससे साफ होता है कि ये बदमाश रात को सीओ की टीम पर फायरिंग के दौरान उपस्थित थे। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस को अपराधी विकास दुबे के होने की सूचना मिली थी। देर रात पुलिस चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस दबिश देने जा रही थी। रास्ते में एक जेसीबी खड़ी करके दबिश पार्टी का रास्ता बाधित किया गया। जैसे ही पुलिसकर्मी गाड़ियों से नीचे उतरे उनपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर छतों से फायरिंग कर रहे थे। देखते ही देखते सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इसके अलावा 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ लगा दी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह