लाइव न्यूज़ :

पति ने बदसूरत और काली कहा, नाराज पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, निजी अंगों को काटा

By भाषा | Updated: September 28, 2022 18:29 IST

अनंत की हत्या के आरोप में पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि संगीता अनंत की दूसरी पत्नी है। अनंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। अनंत का पहली पत्नी से 12 वर्ष का एक बेटा और संगीता से चार माह की बेटी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे नाराज पत्नी संगीता सोनवानी (30) ने पति अनंत सोनवानी (40) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।संगीता ने ृपुलिस को जानकारी दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके पति अनंत की हत्या कर दी है।अनंत के शव पर धारदार हथियार का निशान था तथा उसका निजी अंग कटा हुआ था।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति के बदसूरत कहने से नाराज पत्नी ने पति की कथित रूप से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पति के बदसूरत और काली कहने से नाराज पत्नी संगीता सोनवानी (30) ने पति अनंत सोनवानी (40) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि संगीता ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके पति अनंत की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनंत के शव पर धारदार हथियार का निशान था तथा उसका निजी अंग कटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब संगीता से भी पूछताछ की गई, पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन बाद में पति अनंत की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में संगीता ने कहा कि रविवार की रात उसके और अनंत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के दौरान अनंत ने संगीता को बदसूरत और काली कह दिया।

इससे संगीता नाराज हो गई और कुल्हाड़ी से अनंत की हत्या कर दी तथा उसके निजी अंगों को काट डाला। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद संगीता घर में ही रही और सुबह ग्रामीणों और पुलिस को बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है, लेकिन पुलिस के पूछताछ के दौरान उसका अपराध सामने आ गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनंत की हत्या के आरोप में पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि संगीता अनंत की दूसरी पत्नी है। अनंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। अनंत का पहली पत्नी से 12 वर्ष का एक बेटा और संगीता से चार माह की बेटी है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?