लाइव न्यूज़ :

10 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, चार चिकित्सकों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 18:49 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के पुरानी भिलाई थाने की पुलिस ने ​शिवांस वर्मा (10 माह) की इलाज के दौरान मौत के मामले में चार डॉक्टरों संमीत राज प्रसाद, दुर्गा सोनी, हरिराम यदु, और गिरीश साहू तथा तीन पैरामेडिकल स्टाफ विभा साहू, आरती साहू और निर्मला यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।​

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ पर बच्चे के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। शिवांस को 27 अक्टूबर को शहर के सिध्दी विनायक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।31 अक्टूबर को इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से शिवांस की मौत हो गई।

दुर्गःछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने 10 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत के मामले में चार चिकित्सकों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के पुरानी भिलाई थाने की पुलिस ने ​शिवांस वर्मा (10 माह) की इलाज के दौरान मौत के मामले में चार डॉक्टरों संमीत राज प्रसाद, दुर्गा सोनी, हरिराम यदु, और गिरीश साहू तथा तीन पैरामेडिकल स्टाफ विभा साहू, आरती साहू और निर्मला यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।​

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ पर बच्चे के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस महीने की एक तारीख को देवबलौदा गांव निवासी महेश वर्मा (57) ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसने अपने नाती शिवांस को 27 अक्टूबर को शहर के सिध्दी विनायक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

31 अक्टूबर को इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से शिवांस की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महेश की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि सिद्धि विनायक अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने चार चिकित्सकों और तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की भी ​गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे पी मेश्राम ने बताया नर्सिंग होम एक्ट के तहत सिद्धि विनायक अस्पताल की मान्यता रद्द कर दी गई है तथा अस्पताल प्रबंधन पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली