लाइव न्यूज़ :

माता ने जादू-टोना कर मेरी 18 वर्षीय बेटी को मार डाला?, 41 वर्षीय पुत्र ने 70 वर्षीय मां को चाकू से गोंदा, बयान में कहा-शराब पीने के बाद बेटी की याद आ रही थी और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2025 13:49 IST

Dumka: पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 28 अक्टूबर को हुई थी जब 41 वर्षीय आरोपी ने मां मुनी सोरेन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मधुबन के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।आरोपी को संदेह था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी। मां को जान से मारने की कोशिश की थी।

Dumka: झारखंड में दुमका के भद्रा दीघा गांव में एक व्यक्ति ने जादू-टोना करने के संदेह में अपनी 70 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर को हुई थी जब 41 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां मुनी सोरेन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का दुमका के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई। गोपीकांदर पुलिस थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि आरोपी को रविवार को मधुबन स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भगत ने कहा, ‘‘महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने अपने भाई के खिलाफ हत्या करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को संदेह था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी। आरोपी की 18 वर्षीय बेटी की हाल में मौत हो गई थी जिसके लिए वह अपनी मां को दोषी मानता था।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले भी अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की थी।

भगत ने कहा, ‘‘आरोपी ने कबूल किया कि 28 अक्टूबर की रात को वह अत्यधिक नशे में था और उसे अपनी मृत बेटी की बहुत याद आ रही थी। वह गुस्से में अपनी बहन के घर गया और वहां उसने अपनी मां पर कई बार चाकू से वार किया।’’ उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

भगत ने बताया कि पुलिस 'झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001' पर दूर-दराज के गांवों में एक जागरूकता सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम घने जंगलों में बसे गांवों के साथ-साथ उन गांवों में भी जागरूकता शिविर लगाने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएएलएसए) के साथ बातचीत करेंगे जहां शिक्षा की दर बहुत कम है क्योंकि इन्हीं कारणों से ऐसी घटनाएं होती हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?