लाइव न्यूज़ :

दुमकाः अवैध संबंध का आरोप लगा महिला और पुरुष को निर्वस्त्र कर पेड़ में बांधकर 25 लोगों ने पीटा, नंगे गांव में घुमाया, 6 अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2022 17:31 IST

झारखंड में दुमका जिले के मसलिया थाना का मामला है. घायलों को दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पीड़िता ने अवैध संबंधों से साफ इनकार किया.निर्वस्त्र करके पिटाई की गई और पूरे गांव में घुमाया गया. 

रांचीः झारखंड में दुमका जिले के मसलिया थाना इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और पुरुष को तालिबानी सजा सुनाई गई. इस सजा के तहत दोनों को पकड़कर लोगों ने पहले पेड़ में बांध दिया और पिटाई करने लगे.

 

इस दौरान पिटाई के बाद युवकों ने दोनों के कपड़े तक उतारकर निर्वस्त्र कर दिया गया. यही नहीं निर्वस्त्र कर उन्हें रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार  कैया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. वही दोनों घायलों को दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुनील मंडल एक आदिवासी महिला से बातचीत किया करता था और दोनों के बीच बातचीत को ग्रामीण शक की निगाह से देखते थे. दोनों पहले से ही शादीशुदा है. कल जब दोनों फिर बात कर रहे थे, तब अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया.

बताया जाता है कि करीब 25 की संख्या में आए युवकों ने दोनों को तालिबानी सजा सुनाते हुए पहले पेड़ से बांध दिया और फिर पिटाई करने लगे. इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों को निर्वस्त्र तक कर दिया गया. जिसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया. नंगा कर गांव में घुमाने के बाद दोनों को फिर पेड़ में बांध दिया गया.

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मसलिया पुलिस ने दोनों को छुड़ाया और इलाज के लिए पीएचसी भेजा. लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज दुमका मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल रेफर किया. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दुमका के एसपी अंबेश लकरा ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कानून को हांथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वही पीड़िता ने अवैध संबंधों से साफ इनकार किया. पीड़िता ने कहा कि उनके बीच इस तरह की बात नहीं है. सुनील मंडल के खेत में काम करके जब लौट रही थी लोगों ने हमें पकड़ लिया और निर्वस्त्र करके पिटाई की गई और पूरे गांव में घुमाया गया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा