लाइव न्यूज़ :

ट्रक खलासी से प्यार, 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया सामूहिक रेप, प्रेमी की कुटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 22:00 IST

काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया, ‘‘विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित लड़की, वाहन के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर बैठकर आई थी, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग था।"

Open in App
ठळक मुद्देचालक से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए।सड़क पर चल रहे थे, तो चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया।लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ चार-पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके प्रेमी पर भी हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में घटी। काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया, ‘‘विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित लड़की, वाहन के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर बैठकर आई थी, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग था।"

कुमार ने बताया, "उन्होंने चालक से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए, और वे फिर ट्रक में सवार हो जाएंगे। जब वे सड़क पर चल रहे थे, तो चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया।" उन्होंने बताया कि इन युवकों ने लड़की से बलात्कार किया और उसके प्रेमी की पिटाई की।

अधिकारी ने कहा, "सुबह लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। चूंकि वह आदिवासी बोली में बात कर रही थी, इसलिए हमें औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उसकी शिकायत समझने के लिए एक दुभाषिए की व्यवस्था करनी पड़ी।" उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

कुमार ने कहा, "लड़की को मेडिकल जांच के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।" दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली