ट्रक खलासी से प्यार, 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया सामूहिक रेप, प्रेमी की कुटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 22:00 IST2025-08-26T21:59:43+5:302025-08-26T22:00:44+5:30

काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया, ‘‘विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित लड़की, वाहन के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर बैठकर आई थी, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग था।"

Dumka 17 year old tribal girl gang raped 5 boys falling in love vehicle helper boyfriend beaten up | ट्रक खलासी से प्यार, 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया सामूहिक रेप, प्रेमी की कुटाई

सांकेतिक फोटो

Highlightsचालक से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए।सड़क पर चल रहे थे, तो चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया।लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ चार-पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके प्रेमी पर भी हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में घटी। काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया, ‘‘विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित लड़की, वाहन के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर बैठकर आई थी, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग था।"

कुमार ने बताया, "उन्होंने चालक से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए, और वे फिर ट्रक में सवार हो जाएंगे। जब वे सड़क पर चल रहे थे, तो चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया।" उन्होंने बताया कि इन युवकों ने लड़की से बलात्कार किया और उसके प्रेमी की पिटाई की।

अधिकारी ने कहा, "सुबह लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। चूंकि वह आदिवासी बोली में बात कर रही थी, इसलिए हमें औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उसकी शिकायत समझने के लिए एक दुभाषिए की व्यवस्था करनी पड़ी।" उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

कुमार ने कहा, "लड़की को मेडिकल जांच के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।" दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

Web Title: Dumka 17 year old tribal girl gang raped 5 boys falling in love vehicle helper boyfriend beaten up

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे