लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से छत ढहने में बच्ची की मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मरे

By भाषा | Updated: July 27, 2019 14:25 IST

पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को खालापर में एक मकान की छत ढह गई जिसमें हुमेरा नाम की लड़की की मौत हो गई जबकि उसकी मां संजीदा (35) और बहन सोफिया (7) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के दौरान रतनपुरी गांव में घर की छत गिरने से दयावती (45) और उसका बेटा राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गएबलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक लड़की समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण छत ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार साल की लड़की की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को खालापर में एक मकान की छत ढह गई जिसमें हुमेरा नाम की लड़की की मौत हो गई जबकि उसकी मां संजीदा (35) और बहन सोफिया (7) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान रतनपुरी गांव में घर की छत गिरने से दयावती (45) और उसका बेटा राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक लड़की समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के हड़िहांकला गांव में रिश्तेदारी में आयी रोशनी (11) घर के बाहर खड़ी थी।

शुक्रवार शाम अचानक तेज बारिश होने लगी और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। पुलिस के अनुसार रोशनी की मौके पर ही मौत हो गयी। इसी गांव के विजय वर्मा (45) खेत में खाद डाल रहे थे। उनके उपर भी आकाशीय बिजली गिरी और उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई