लाइव न्यूज़ :

DSSSB exam: परीक्षा पास करने वाली तीन महिलाएं अरेस्ट, दूसरे उम्मीदवार ने दिया पेपर, दो-दो लाख रुपये का भुगतान, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 14, 2020 20:41 IST

डीएसएसएसबी की ऑनलाइन परीक्षाः अपराध शाखा द्वारा सोमवार को गिरफ्तार की गयी महिलाओं ने एक लड़की की तस्वीर साझा की जिसने कई बार परीक्षा आयोजकों को चकमा दिया और करीब दो साल से फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों महिलाओं के बदले परीक्षा में शामिल होने वाली महिला का अभी पता नहीं लगा है।तीनों महिलाओं ने अग्रिम के तौर पर दो दो लाख रुपये का भुगतान किया और शेष राशि का भुगतान चयन के बाद करना था।परीक्षाएं अक्टूबर और नवंबर 2018 के बीच कई दिन आयोजित की गयी थीं जिनमें कुल 71,912 उम्मीदवार शामिल हुए।

नई दिल्लीः पुलिस ने तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 2018 में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की ऑनलाइन परीक्षा में अपने स्थान पर एक अन्य महिला द्वारा कथित तौर पर परीक्षा दिलवाई। वह परीक्षा प्राथमिक शिक्षक पद के लिए हुयी थी और इसमें तीनों महिलाएं ‘पास’ हुयी थी।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं के बदले परीक्षा में शामिल होने वाली महिला का अभी पता नहीं लगा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अपराध शाखा द्वारा सोमवार को गिरफ्तार की गयी महिलाओं ने एक लड़की की तस्वीर साझा की जिसने कई बार परीक्षा आयोजकों को चकमा दिया और करीब दो साल से फरार है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने कहा कि तीनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि 2018 में पंजाबी बाग में अपने कोचिंग सेंटरों के पास उनकी उस लड़की से अलग अलग मुलाकात हुयी थी। उस लड़की ने परीक्षा में उनके स्थान पर दूसरे उम्मीदवार के बैठने की (प्रॉक्सी) व्यवस्था करने की पेशकश की और हर परीक्षा के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। सिंह ने कहा कि तीनों महिलाओं ने अग्रिम के तौर पर दो दो लाख रुपये का भुगतान किया और शेष राशि का भुगतान चयन के बाद करना था।

पुलिस ने बताया कि सहायक शिक्षक (प्राथमिक) पदों के लिए परीक्षाएं अक्टूबर और नवंबर 2018 के बीच कई दिन आयोजित की गयी थीं जिनमें कुल 71,912 उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का दूसरा पृष्ठ सौंपना होता था जिसमें उम्मीदवार की पहचान के लिए पोस्टकार्ड आकार की हालिया तस्वीर लगानी होती थी। जांच के दौरान डीएसएसएसबी को पता लगा कि चार महिला उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर एक ही उम्मीदवार की तस्वीर थी।

इससे यह स्पष्ट हो गया कि एक ही महिला सभी चार उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में शामिल हुयी थी। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने तब पुलिस को मामले की सूचना दी और दिसंबर 2018 में पहली गिरफ्तारी हुयी। अधिकारियों ने बताया कि तीनों महिलाओं का चयन रद्द कर दिया गया है और उनके डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर