लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में बेटे ने बाप को डंडे से पीटकर मार डाला

By भाषा | Updated: June 18, 2020 14:59 IST

पिता-पुत्र दोनों मिलकर शराब पी रहे थे. किसी बात पर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देशव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.पिता और पुत्र दोनों मजूदरी करते थे

प्रतापगढ़: थाना कोहंडौर क्षेत्र के नरहरपुर गाँव में स्थित भट्ठे पर कार्यरत मजदूर पिता—पुत्र में बुधवार रात शराब के नशे में हुई मारपीट के दौरान पुत्र के डंडे के वार से पिता की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने गुरुवार को बताया कि नरहरपुर गांव स्थित भट्ठे पर संझिया (50) व उसका पुत्र सुरेन्द्र मजदूरी करते थे। सिंह ने बताया कि रात में दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा एवं मारपीट हो गयी। 

पुत्र सुरेन्द्र ने अपने पिता संझिया के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि संझिया की उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने सुरेन्द्र के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

टैंकर की टक्कर लगने से नाबालिग की मौत

सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार नाबालिग लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर में राजमार्ग संख्या-दो पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल से घरेलू सामान लेने बाजार जा रहे सरांय मीना गांव निवासी अतुल पासवान (16) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे टैंकर के चालक को पकड़ लिया गया है और इस सिलसिले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है । एसएचओ ने बताया कि नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है ।

टॅग्स :शराबक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?