लाइव न्यूज़ :

शराबी पति ने पत्नी की चाकू से गर्दन रेत कर की हत्या, फरार आरोप की तलाश में जुटी पुलिस

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 17, 2023 18:13 IST

शराब की वजह से दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आज भी शराब पीने के नाम पर दोनों का विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब के नशे में एक पति द्वारा की गई सनसनीखेज घटना सामने आई शराब पीने का आदी पति ने पत्नी की छुरे से गर्दन रेत कर हत्या कीआरोपी के तीन छोटे छोटे बच्चे है जिसमें एक बच्चे को अपने साथ ले गया

इंदौरः मध्यप्रदेश में शराब के नशे में एक पति द्वारा की गई सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब पीने का आदी पति ने  सोमवार, 17 जुलाई दोपहर अपनी पत्नी की छुरे से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के तीन छोटे छोटे बच्चे है जिसमें एक बच्चे को अपने साथ ले गया है।

घटना छत्रीपुरा थाने के लोधा कॉलोनी की है। यहां रहने वाला अनिल मंजे पत्नी पिंकी के और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ रहता था। अनिल फल बेचने का काम करता था। उसका पिंकी की साथ करीब 12 साल पहले विवाह हुआ था। सोमवार दोपहर पत्नी पिंकी के साथ उसका झगड़ा हुआ तो उसने छुरे से उसकी गर्दन रेत दी और एक बच्चे को लेकर फरार हो गया।

अनिल के घर के पास ही पिंकी के भाई और अन्य रिश्तेदार भी रहते है। उन्होंने जब पिंकी के चीखने की आवाज सुनी तो वे उसके घर के अंदर पहुंचे। किचन में पिंकी की खून से सनी लाश पड़ी थी।खून किचन के अलावा बाहर तक फैल गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और छत्रीपुरा थाने का स्टाप पहुंचा। थाना प्रभारी छत्रीपुरा कपिल शर्मा ने बताया कि अनिल शराब पीने का आदी था।

शराब की वजह से दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद  होता था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आज भी शराब पीने के नाम पर दोनों का विवाद हुआ। कुछ दिनों से अनिल का कोई काम काज भी नहीं था। दोनों का विवाद इतना बढ़ा की अनिल ने गुस्से में फल काटने में उपयोग किए जाने वाले लंबे छुरे से पत्नी पिंकी का गला रेत दिया। पत्नी को तड़पता छोड़ अनिल अपने तीन छोटे बच्चों में से सबसे छोटे बेटे को अपने साथ ले गया। पुलिस अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये