लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान नशीले पदार्थ बेचने वाले चार लोग गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:40 IST

नोएडा में लॉकडाउन के दौरान नशीले पर्दाथ बेचने वालों पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर सर्फाबाद गांव के पास से नेपाल उर्फ बॉबी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर नोएडा पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।नेपाल उर्फ बॉबी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

नोएडा:  कोविड-19 को काबू करने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर नोएडा पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब तथा गांजा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर सर्फाबाद गांव के पास से नेपाल उर्फ बॉबी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इसके पास से 48 पव्वा हरियाणा मार्का शराब मिली है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति बंद लागू होने के दौरान अवैध रूप से शराब बेच रहा था। डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने होशियारपुर गांव के पास से सुशील और मंगल नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग बंद लागू होने के दौरान ऊंचे दामों पर गांजा बेच रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 37 के पास से गौरव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह व्यक्ति बंद लागू होने के दौरान शराब की दुकानें बंद होने की वजह से तस्करी की शराब ऊंचे दाम पर बेच रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति हरियाणा से शराब लेकर नोएडा कैसे आया। इस बीच थाना रबूपुरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना रबूपुरा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचारनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना