लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ वैज्ञानिक को हनीट्रैप में फंसा बंधक बनाया, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2020 13:06 IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में तैनात वैज्ञानिक अजय प्रताप ने मसाज के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। उन्हें एक वेबसाइट से एक नंबर मिला। उस नंबर पर उनकी बातचीत एक महिला से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को मोहपाश (हनीट्रैप) में फंसा बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा: मसाज के नाम पर डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को मोहपाश (हनीट्रैप) में फंसा बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया, “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में तैनात वैज्ञानिक अजय प्रताप ने मसाज के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। उन्हें एक वेबसाइट से एक नंबर मिला। उस नंबर पर उनकी बातचीत एक महिला से हुई। महिला ने मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को मोहपाश में फंसा लिया।” उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को महिला ने एक युवक को कार से वैज्ञानिक की सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी के पास भेजा। वैज्ञानिक मसाज कराने के लिए युवक के साथ कार में वहां से निकल गए।

उन्होंने कहा कि कार चालक उन्हें सेक्टर-41 स्थित एक होटल में ले गया, जहां महिला समेत कई अन्य लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने बताया, “वैज्ञानिक के पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया। शनिवार देर रात को वैज्ञानिक की पत्नी को फोन करके इन लोगों ने 10 लाख रुपए की मांग की।” कुमार ने बताया कि रविवार को वैज्ञानिक की पत्नी की तरफ से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद छह दल बनाकर पुलिस ने वैज्ञानिक की तलाश में छापेमारी शुरू की।

अपर आयुक्त ने बताया, “रविवार देर रात घटना को अंजाम देने वाली सुनीता गुज्जर, दीपक और राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।” उन्होंने बताया, “ये लोग मसाज की आड़ मे लोगों को मोहपाश में फंसाते हैं, तथा उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे तथा उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलते हैं।”

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार महिला का संबंध एक राजनीतिक दल से भी बताया जा रहा है और कई अन्य सामाजिक संगठनों से भी उसके जुड़े होने की बात सामने आई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO