लाइव न्यूज़ :

दहेज के लिए युवती को मार डाला,  पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मार ली

By भाषा | Updated: July 11, 2019 14:55 IST

क्षेत्रीय अधिकारी एस. एन. नेगी ने बताया कि महिला का शव बुधवार को जानसठ पुलिस थानाक्षेत्र के तिसांग गांव में उसके ससुराल वालों के घर से बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पति सचिन, ससुर तेजपाल, सास कौशल और उसके पति के भाई विपुण को गिरफ्तार किया गया है।नेगी ने बताया कि दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 21 वर्षीय एक युवती को उसके सुसराल वालों ने दहेज की मांग के चलते गला दबाकर कथित तौर पर मार डाला।

क्षेत्रीय अधिकारी एस. एन. नेगी ने बताया कि महिला का शव बुधवार को जानसठ पुलिस थानाक्षेत्र के तिसांग गांव में उसके ससुराल वालों के घर से बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति सचिन, ससुर तेजपाल, सास कौशल और उसके पति के भाई विपुण को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। नेगी ने बताया कि दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। 

व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को गोली मार ली

बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वजह मालूम नहीं हो सकी है।

थाना बिनौली प्रभारी रविंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि धनौरा सिल्वरनगर निवासी मित्तन का गांव में ही हेयर सैलून है। आज सुबह मित्तन अचानक सैलून से घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। पुष्पा की मौत हो गई।

फिर मित्तन ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुष्पा घर पर अकेली थी। घटना के थोड़ी देर बाद बेटे घर पर पहुंचे तो उनको अपने माता-पिता के लहूलुहान हालत में शव पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज