बिहार: सर्वे में खुलासा, 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ पति करते हैं हिंसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 9, 2021 19:46 IST2021-02-09T19:44:29+5:302021-02-09T19:46:11+5:30

गर्भावस्था के दौरान राज्य में 2.8% महिलाओं के साथ शारीरिक हिंसा होती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ शहर के मुकाबले 1 % अधिक मामला है।

Domestic Violence against women in bihar fourty percentage for latest survey | बिहार: सर्वे में खुलासा, 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ पति करते हैं हिंसा

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Highlightsयह आंकड़ा 18 से लेकर 49 के उम्र की महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा को लेकर है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले अधिक होते हैं।

पटना। 9 फरवरी।  बिहार में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा चिंताजनक है। खासकर उन मामलों में जहां वह पति द्वारा ही शारीरिक, मानिसक, यौन या अन्य किसी तरह से हिंसा की शिकार होती हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ताजा रिपोर्ट में राज्य में 2019-20 में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के आंकड़ा जारी किए गए हैं। इसके अनुसार राज्य में 18 से 49 वर्ष की महिलाओं में 40% पति द्वारा होने वाली हिंसा की शिकार होती हैं।

यह शारीरिक, मानिसक या अन्य किसी प्रकार की हो सकती है। इन आंकड़ों को और बारीकी से देखते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र के मुकाबले यह मामला कम है। हालांकि, यह अंतर एक फीसदी से भी कम का है।बिहार में पश्चिमी बंगाल के मुकाबले लगभग 13 % अधिक महिलाओं के साथ पति द्वारा अत्याचार के मामले आते हैं। पश्चिम बंगाल में 27% महिलाओं के साथ पति द्वारा अत्याचार के केस हैं।

जबकि बिहार में यह आंकड़ा 40 % है। वहीं, 18 से 49 उम्र की महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा का आंकड़ों की तुलना करते हैं, तो पश्चिम बंगाल में बिहार के मुकाबले एक फीसदी अधिक मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 9.7% यौन हिंसा है, जबकि बिहार में यह आंकड़ा 8.3 % का है। ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा अधिक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरा आंकड़ा 18 से लेकर 49 के उम्र की महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा को लेकर है। 

शहरों के मुकाबले ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले अधिक होते हैं। आंकड़ों के अनुसार इस उम्र में 8।5 % ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले आते हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में लगभग एक फीसदी कम 7.1 % महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले हुए हैं। राज्य में यह औसत 8.3 % का है।

Web Title: Domestic Violence against women in bihar fourty percentage for latest survey

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे