लाइव न्यूज़ :

Dombivli boiler blast: ‘अमुदान केमिकल्स’ में काम करने वाली पत्नी को पागलों की तरह ढूंढ रहे थे अमित, अस्पताल पहुंचे तो दो महिलाओं के शव देखकर हाथ-पांव फूले, अंगुली में अंगूठी देखकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2024 13:41 IST

Dombivli boiler blast: अंगुली में अंगूठी को देखने के बाद अमित को यह विश्वास हो गया कि यह उसकी पत्नी रिद्धी अमित खानविलकर का ही शव है।

Open in App
ठळक मुद्देDombivli boiler blast: रिद्धी का एक 12 साल का बेटा है।Dombivli boiler blast: फेज 2 में स्थित 'अमुदान केमिकल्स' में काम करती थी। Dombivli boiler blast: नौ लोगों की मौत हो गयी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Dombivli boiler blast: डोंबिवली में स्थित ‘अमुदान केमिकल्स’ में काम करने वाली अपनी पत्नी को पागलों की तरह ढूंढ रहे अमित खानविलकर को बृहस्पतिवार को इलाके के शास्त्री नगर अस्पताल से फोन आया और उन्हें अस्पताल पहुंचने को कहा गया। अमित जब अस्पताल पहुंचे तो वहां दो महिलाओं के शव देखकर उनके हाथ-पांव फूल गये। ये दोनों शव इतनी बुरी तरह से झुलसे हुए थे, जिन्हें पहचाना मुश्किल था। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला और शव को सिर से पैर तक देखा। अमित ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा कि उन दो शवों में से एक के हाथ की अंगुली में अंगूठी को देखकर वह अपनी सुध-बुध खो बैठे। अंगुली में अंगूठी को देखने के बाद अमित को यह विश्वास हो गया कि यह उसकी पत्नी रिद्धी अमित खानविलकर का ही शव है। रिद्धी का एक 12 साल का बेटा है।

रिद्धी डोंबिवली एमआईडीसी के फेज 2 में स्थित 'अमुदान केमिकल्स' में काम करती थी। फैक्टरी में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गयी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिद्धी ने सिर्फ तीन महीने पहले ही कंपनी के लेखा विभाग में नौकरी शुरू की थी। पालघर की एक लैब में काम करने वाले अमित (42) ने कहा कि जब उसे विस्फोट के बारे में सूचना मिली तो वह डोंबिवली के मानपाड़ा इलाके में स्थित अपने घर पर था। अमित ने कहा कि उन्होंने रिद्धी को फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ''मैंने अपने दोस्तों को सूचना दी और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें प्रसारित कीं।'' अमित ने कहा कि उसे शास्त्री नगर सरकारी अस्पताल से फोन आया, जहां उन्हें दो झुलसे हुए शव दिखाये गये। उन्होंने रिद्धी के शव की पहचान उनकी अंगुली में सोने की अंगूठी को देखने के बाद की।

अमित ने कहा कि इस विस्फोट ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। रिद्धी के साथ काम करने वाली रोहिणी कदम (23) के परिवार ने भी अस्पताल में उसके शव की पहचान की। रोहिणी मानपाडा के अज्दे गांव में अपने परजिनों के साथ रहती थी। परिवार के गमगीन सदस्यों ने कहा कि रोहिणी और रिद्धी ने बिना किसी गलती के अपनी जान गंवा दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा