लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: डॉक्टर ने इलाज के बहाने किया महिला का रेप, फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2021 21:35 IST

बिहार के दरभंगा जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के इलाज के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद डॉक्टर वीडियो बना महिला को ब्लैकमेल करता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित महिला थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी पति को दी।

बिहार के दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत एक मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा नशा खिलाकर महिला से दुष्कर्म किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और अब पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। उसपर आरोप है कि वह इलाज के नाम नशे की दवाइयां दे कर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता है। आरोपी डॉक्टर का नाम रंजीत राम (25) बताया जा रहा है। 

बताया जाता है कि गांव की एक महिला की तबीयत खराब होने पर वह इलाज कराने एक क्लीनिक गई थी। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान नशे की दवा खिलाई फिर बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में इस दौरान वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। अब जब उसने इसका विरोध किया तब वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई है। 

महिला के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया गया है कि खिरमा पथरा निवासी रंजीत राम उसके गांव में फर्जी ढंग से क्लीनिक चलाता है। 2020 में छठ पर्व के दौरान वह बीमार पड गई थी। घर पर पति के नहीं रहने के कारण वह घर में सोई हुई थी तभी अचानक रंजीत राम घर पहुंचा और तबीयत के बारे में पूछताछ करने लगा। इस दौरान उसने दवा भी दी। जिसे खाते ही चक्कर आना शुरू हो गया और वह नशे में हो गई। उसकी आंख तक नहीं खुल रही थी। इसी दौरान बाद आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया है कि दूसरे दिन भी घर पहुंचकर रंजीत राम ने दुष्कर्म की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल निकालकर दुष्कर्म के दौरान बनाए गये वीडियो को दिखाया। इस दौरान उसने शोर मचाने पर वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी। जिसके बाद वह चुपचाप जुर्म को सहती रही। इसी बीच जब पीडिता के पति घर आए जिसके बाद उसने जब आरोपी को घर पर आने से मना किया। घर पर आने से रोकने पर आरोपी रंजीत राम ने वीडियो को वायरल कर दिया। 

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी पति को दी। जिसके बाद आरोपी के घर पहुंचे पति के साथ रंजीत राम के पिता और अन्य सदस्यों ने बदसलूकी की। जिसके बाद महिला थाना में यह मामला पहुंचा। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस