लाइव न्यूज़ :

Dindori Road Accident: वाहन चालक ने नियंत्रण खोया, 14 लोगों की मौत और 21 घायल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया, मुआवजे की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 29, 2024 11:19 IST

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों के लिए चार लाख के मुआवजे की घोषणा की।डिंडोरी में दुर्घटनास्थल पर जाने का भी निर्देश दिया

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में गुरुवार तड़के चालक के नियंत्रण खोने के कारण एक पिकअप वाहन पलट जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना डिंडोरी जिले के शाहपुरा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई, जब पीड़ित "भगवान भराई" कार्यक्रम से लौट रहे थे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए चार लाख के मुआवजे की घोषणा की। मोहन यादव ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को बचाव कार्यों की निगरानी के लिए डिंडोरी में दुर्घटनास्थल पर जाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वाहन सवार लोग जिले के शाहपुरा ब्लॉक के अमहाई देवरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई