लाइव न्यूज़ :

पंजाब में चार वर्षीय बच्ची से बलात्कार, आरोपी हिरासत में, नोयडा में सामूहिक रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2019 13:31 IST

संगरूर जिले के धुरी शहर में एक निजी स्कूल के सहायक सह कंडक्टर ने चार वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्दे संगरूर के एसएसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा में युवती को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का एक मामला सामने आया है।

पंजाब में संगरूर जिले के धुरी शहर में एक निजी स्कूल के सहायक सह कंडक्टर ने चार वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब लड़की की मां अभिभावक-शिक्षक मुलाकात में भाग लेने के लिए स्कूल आई थी और 27 वर्षीय आरोपी ने लड़की को प्रलोभन दिया।

उन्होंने बताया कि वह लड़की के साथ पार्क में खेल रहा था और बाद में उसे एक कमरे में ले जा कर उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। अभिभावक-शिक्षक मुलाकात के बाद घटना से अंजान लड़की की मां उसे लेकर घर आ गई।

लड़की ने शनिवार की शाम को और फिर रविवार को भी पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके यौन उत्पीड़न की पुष्टि की। यह खबर फैलते ही धुरी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

लोग स्थानीय थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा देने के लिए उनके हवाले कर दिया जाए। संगरूर के एसएसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर ट्वीट करते हुए विपक्षी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। 

युवती को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक बलात्कार

नोएडा शहर के थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में एक युवती को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का एक मामला सामने आया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने सोमवार को बताया कि देवला गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने घटना को लेकर थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि कालू और मनीष नामक दो युवक 25 मई को उसको अपनी कार में बैठाकर उसे ले गए।

युवती का आरोप है कि दोनों ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया तथा उसके बेहोश होने पर उससे सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाषा सं मनीषा मनीषा

टॅग्स :रेपपंजाबनोएडा समाचारगैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट