मां सोन देवी के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर पुत्र संजय ने हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 15:34 IST2026-01-21T15:34:07+5:302026-01-21T15:34:45+5:30

धौलपुरः फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सोन देवी के रूप में हुई है।

Dholpur Son Sanjay killed his mother Son Devirepeatedly hitting her head brick police rajasthan | मां सोन देवी के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर पुत्र संजय ने हत्या की

सांकेतिक फोटो

Highlightsपूछताछ में सामने आया कि महिला के छोटे बेटे संजय का मां से किसी बात पर विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार, संजय नशे का आदी है और उसका स्वभाव झगड़ालू है।

धौलपुरःराजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार सुबह एक महिला की उसके बेटे ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में हुई। थाना प्रभारी गम्भीर सिंह ने बताया कि महिला पर सड़क पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया गया। सूचना पा कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सोन देवी के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि महिला के छोटे बेटे संजय का मां से किसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में संजय ने मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संजय नशे का आदी है और उसका स्वभाव झगड़ालू है।

पुलिस ने बताया कि सोन देवी के पति का निधन हो चुका है और बड़े बेटे सुरेंद्र की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। बेटी सीमा की पांच पहले शादी हो चुकी है। महिला का शव राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

 

Web Title: Dholpur Son Sanjay killed his mother Son Devirepeatedly hitting her head brick police rajasthan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे