लाइव न्यूज़ :

Dholpur Road Accident: 8 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत, शादी की खुशी में मातम?, तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टेंपो को मारी टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 10:24 IST

Dholpur Road Accident: मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), जूली (34), आसमा (14), सलमान (आठ), साकिर (छह), सानिफ (नौ), अजान (पांच), जरीना (35), आसियाना (10), सूफी (सात), परवीन (32) और दानिश (10) के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देटेंपों में सवार तीन परिवार के ये लोग एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। साजिद (10) को उपचार के लिए धौलपुर से आगरा भेज दिया गया है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dholpur Road Accident: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिससे आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बाड़ी थाना क्षेत्र में सुन्नीपुर के पास हुई जब ग्वालियर से जयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि इससे टेंपो में सवार एक दंपति और आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टेंपों में सवार तीन परिवार के ये लोग एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), जूली (34), आसमा (14), सलमान (आठ), साकिर (छह), सानिफ (नौ), अजान (पांच), जरीना (35), आसियाना (10), सूफी (सात), परवीन (32) और दानिश (10) के रूप में हुई है। 

मीणा ने बताया कि हादसे में घायल साजिद (10) को उपचार के लिए धौलपुर से आगरा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर