लाइव न्यूज़ :

धौलपुरः पति और पत्नी में विवाद, महिला ने गुस्से में तीन माह की बेटी को फेंका...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 21:13 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपति से नाराज चल रही थी और पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। पति कृष्ण कुमार ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अपनी बेटी को गोद से फेंक दिया।महिला के पति ने 17 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में पति से मामूली बात को लेकर हुये विवाद के बाद एक महिला ने अपनी तीन माह की बेटी को गोद से फेंक दिया, जिससे इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को बच्ची की हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी चंचला आभूषण की अपनी मांग को लेकर पति से नाराज चल रही थी और पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी।

उन्होंने बताया कि जब उनके पति कृष्ण कुमार ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अपनी बेटी को गोद से फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मनिया के थानाधिकारी सुमन कुमार ने बताया, 'महिला के पति द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर, आरोपी महिला को आज गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।' उन्होंने बताया कि घटना 16 जून को जिले के भूरा सुंदरा गांव में हुई थी और महिला के पति ने 17 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

राजस्थान के बीकानेर शहर में सोमवार को एक दंपती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । कोतवाली के थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि जाकिर अली और उसकी पत्नी फरजाना ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना के समय जाकिर की मां घर में मौजूद थी। सिंह ने बताया कि दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच थी। उन्होंने कहा, 'परिवार के सदस्यों ने बताया कि दंपती ने खुद को फांसी लगा ली।' शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा