लाइव न्यूज़ :

धौलपुरः पति के साथ खेत से घर लौट रही दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, देसी पिस्तौल की बट से मारा, घटना के समय बच्चे वहीं रो रहे थे...

By भाषा | Updated: March 18, 2022 10:14 IST

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देपति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई।लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे।

जयपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के बाद इस संबंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई।

इसके बाद, लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे। आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं। धौलपुर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा, ‘‘ मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

राजस्थान में जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता द्वारा स्कूल संचालक पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ दसवीं की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी और सहायक पुलिस उपायुक्त हरिशंकर ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक को 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हरिशंकर के मुताबिक, परिजनों ने पीड़िता के दो महीने की गर्भवती होने का दावा किया है, जिसके मद्देनजर उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 354 (डी) 506, 376 (2) (एन), 376 (3) और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा