लाइव न्यूज़ :

ढेंकनालः बगीचे से ताड़ के फल इकट्ठा कर रही थी मासूम?, नशे में धुत 32 वर्षीय शख्स ने 7 साल की बच्ची से किया रेप, बेहोश होने पर ताड़ के पत्तों से ढका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 15:49 IST

ढेंकनालः पुलिस ने बताया कि बच्ची को अकेला पाकर नशे में धुत 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बेहोश लड़की को बगीचे में छोड़ दिया और उसे ताड़ के पत्तों से ढक दिया।खून से लथपथ पाया, पास के हिंडोल अस्पताल ले जाया गया।आरोपी व्यक्ति किसी दूसरी जगह का रहने वाला है।

ढेंकनालः ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक शराबी ने कथित तौर पर सात साल की बच्ची का बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब बच्ची मोतांगा पुलिस थाना क्षेत्र में अपने गांव के पास स्थित बगीचे से ताड़ के फल इकट्ठा कर रही थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची को अकेला पाकर नशे में धुत 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने बेहोश लड़की को बगीचे में छोड़ दिया और उसे ताड़ के पत्तों से ढक दिया।

बच्ची के भाई ने उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उसे पास के हिंडोल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे अंगुल के जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति किसी दूसरी जगह का रहने वाला है।

वह लड़की के गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी शराबी है और उसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा