लाइव न्यूज़ :

घर में फंदे से लटका दो पुत्र और मां का शव बरामद, पति सब्जी बेचने बाजार गया था, जानिए पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 14:55 IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा गांव में एक घर से झरना साहू (26) और उसके दो बेटे सागर (छह) और अक्षय (चार) का शव बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देधूमा गांव में दो बच्चों और उनकी मां का शव फंदे से लटका हुआ है।पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कमरे में झरना और कुछ दूरी पर दोनों बच्चों का शव फंदे से लटका हुआ था।

धमतरीःछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक घर से फंदे से लटका हुआ दो बच्चों और एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

 

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा गांव में एक घर से झरना साहू (26) और उसके दो बेटे सागर (छह) और अक्षय (चार) का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि धूमा गांव में दो बच्चों और उनकी मां का शव फंदे से लटका हुआ है।

सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कमरे में झरना और कुछ दूरी पर दोनों बच्चों का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार घटना के दौरान झरना का पति सब्जी बेचने बाजार गया था।

जब वह घर पहुंचा तब उसने पत्नी और बच्चों को फंदे से लटकता हुआ पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि झरना ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महिला के पति और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा