लाइव न्यूज़ :

बिजनौर के धामपुर में 20 वर्षीय प्रेमी विपुल और नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या की, चांदपुर में 19 साल की शिवानी की शादी कहीं और तय, प्रेमी आशु के साथ मिलकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 19:24 IST

स्योहारा इलाके में एक अलग घटना में 16 वर्षीय एक लड़की ने विपुल से फोन पर बात करने के तुरंत बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पेड़ से आशु (21) और शिवानी (19) के शव दो दुपट्टों के फंदे से लटके मिले।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना इलाके में 20 वर्षीय युवक और उसकी कथित नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, चांदपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो जाने से प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडेय ने बताया कि बिजनौर जिले के थाना धामपुर के गांव पीपला में शनिवार को विपुल (20) ने जहर खाकर जान दे दी। पांडेय ने बताया कि स्योहारा इलाके में एक अलग घटना में 16 वर्षीय एक लड़की ने विपुल से फोन पर बात करने के तुरंत बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। उधर, बिजनौर जिले के ही चांदपुर थाना इलाके में कथित तौर पर प्रेमिका की शादी अन्यत्र तय हो जाने से क्षुब्द प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह चांदपुर क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव के बाहर एक पेड़ से आशु (21) और शिवानी (19) के शव दो दुपट्टों के फंदे से लटके मिले।

दोनों एक ही गांव के सजातीय थे। एएसपी ने पुलिस को मिली जानकारी के हवाले से बताया कि दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था और शिवानी का रिश्ता अन्यत्र तय हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट