लाइव न्यूज़ :

DGP की नजर में बिहार पुलिस यूके और कानाडा से बेहतर, फिर भी बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े दे रहे हैं घटनाओं को अंजाम 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2019 14:30 IST

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम फाइनेंस की शाखा आज सुबह 9:30 बजे ब्रांच खुली. करीब 10 बजे हथियार से लैस तीन अपराधकर्मी ग्राहक बन कर ब्रांच के भीतर घुस गये.

Open in App

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय अभी दो दिन अपहले हीं बिहार पुलिस की तुलना यूके और कनाडा पुलिस से कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि वहां की पुलिस की तुलना में बिहार पुलिस बेहतर काम करती है. लेकिन गुप्तेश्वर पांडेय के बयान के दूसरे हीं दिन बिहार में बेखुफ अपराधियों ने उन्हें अपनी औकात दिखा दी. सूबे के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने आज फिर दूसरे दिन भी एक बडी लूट की घटना को अंजाम दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने श्रीराम फाइनेंस के ब्रांच में घुस कर करीब 17 लाख रुपये लूट लिये. बिहार में पटना के बाद दूसरे बडे शहर मुजफ्फरपुर में हथियारबंद अपराधियों ने अपने बुलंद हौसले को दिखाते हुए दिन दहाडे़ ऑफिस में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम फाइनेंस की शाखा आज सुबह 9:30 बजे ब्रांच खुली. करीब 10 बजे हथियार से लैस तीन अपराधकर्मी ग्राहक बन कर ब्रांच के भीतर घुस गये. ब्रांच के भीतर घुसते ही ब्रांच के अधिकारियों और सीएमएस वैन के बारे में पूछा. उसके बाद सभी कर्मियों को हथियार का भय दिखा कर बंदी बना लिया.

काउंटर और बाकी जगह रखे करीब 17 लाख रुपये लूट लिये. वहीं, विरोध करने पर कलेक्शन मैनेजर अजित को बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया. कर्मचारियों ने बताया कि ब्रांच में तीन की संख्या में अपराधकर्मी आए थे. एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था और एक अपराधी काले रंग की टोपी में था. वहीं, तीसरा चेक शर्ट पहने हुए था. सूचना मिलते ही डीएसपी टाउन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

इस पूरे मामले डीएसपी टाउन राम नरेश पासवान ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधकर्मियों ने घटना को अंजाम दिया है. सीसीटीवी खंगाला जा रहा है और मामले की छानबीन की जा रही है. यहां बता दें कि कल हीं अपराधियों ने करीब साढे बारह लाख उस समय लूट लिये थे जब पैसा बैंक में जमा होने जा रहा था.

कल घटिअत घटना का अभी पर्दा भी नही उठा था कि आज अपराधियों ने फिर से अपना जलवा पुलिस को देखा दिया. इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर में दहशत का माहौल कायम हो गया है. मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का व्यवसायिक नगरी भी है. पूरे उत्तर बिहार में थोक सामान यहीं से जाता है. जहां अपराधियों ने अपना तांडव कर दिखाया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली