लाइव न्यूज़ :

देवासः कुएं से गुजरात पुलिस ने लूट की 30 किलो चांदी जब्त की, 1400 किलो लूट का मामला

By बृजेश परमार | Updated: March 9, 2023 20:50 IST

गुजरात पुलिस पहले चौबाराधीरा में जितेंद्र जयंतिका को हिरासत में लेकर उसके घर के पीछे से गड्डे में गढ़ी 82 किलो चांदी जब्त करते हुए उसकी पत्नी बबीता और चांदी देने वाले कुंदन उफ गोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में हुई 14 सौ किलो चांदी की लूट का यह मामला है।हथियारों में से 13 ए के 47 एवं 11 ए के 56 रायफल बरामद की थी।गुजरात पुलिस ने देवास जिला के टोंककला में कुएं से 30 किलो चांदी बरामद की है।

उज्जैनः देवास के टोंककला में सुनसान कुआं से  गुजरात पुलिस ने गुजरात में हुई लूट की 30 किलो चांदी जब्त की है। गुजरात में हुई 14 सौ किलो चांदी की लूट का यह मामला है।

गुजरात पुलिस पहले चौबाराधीरा में जितेंद्र जयंतिका को हिरासत में लेकर उसके घर के पीछे से गड्डे में गढ़ी 82 किलो चांदी जब्त करते हुए उसकी पत्नी बबीता और चांदी देने वाले कुंदन उफ गोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। 

1995 में उज्जैन जिले के उन्हेल थाना अंतर्गत झिरनिया गांव के कुएं से गुजरात पुलिस ने अरब सागर से तस्करी कर लाए गए हथियारों में से 13 ए के 47 एवं 11 ए के 56 रायफल बरामद की थी। 28 साल बाद गुजरात पुलिस ने देवास जिला के टोंककला में कुएं से 30 किलो चांदी बरामद की है।

एसडीओपी सोनकच्छ अनुभाग पीएन गोयल बताते हैं कि काफी दिनों से गुजरात पुलिस यहां डेरा डाले हुए थी।जिला पुलिस के संपर्क में रहते हुए उन्होंने कार्रवाई की, जिसमें हमने उन्हे पुरा सहयोग किया।टोंककला में सुनसान कुए से चांदी जब्त की गई है। यह चांदी गुजरात में हुई लूट के मामले की वहां की पुलिस बता रही है।

तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। देवास के टोंकखुर्द थाना प्रभारी उमराव सिंह बताते हैं कि गुजरात के सुरेंद्र नगर अंतर्गत सायला थाना  क्षेत्र में राजकोट से अहमदाबाद  वेन में ले जाई जा रही 3.88 करोड़ की 14 सौ किलो चांदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

व्यापारी को टामी मारकर ऐसा किया गया था। 19 फरवरी को गुजरात की क्राइम ब्रांच देवास पहुंची थी। उसके बाद उन्होंने जानकारी जुटाते हुए जिले के पीपलरावां थानाअंतर्गत चौबाराधीरा से आरोपी के घर पर दबिश देते हुए घर की तलाशी ली थी। मेटल डिटेक्टर से तलाशी में घर के पीछे  जमीन में गढ़ी 82 किलो चांदी जप्त की थी।

यहां से तीन आरोपियों को गुजरात पुलिस साथ ले गई थी। बुधवार को एक बार फिर से पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर गुजरात पुलिस ने टोंककला में  कुएं में जांच की, जिसमें 30-40 किलो चांदी जब्त की गई है। गुजरात पुलिस ने लूट एवं डकैती के इस प्रकरण में चिड़ावद  के कंजर राममूर्ति, कमल पटेल, सुनील, सुरेश गंजा, हेमराज, सतीश को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस की दबिश में ये सभी आरोपी फरार मिले हैं। इनके घरों पर भी ताला लगा हुआ था। कुएं से गुजरात पुलिस ने चांदी जब्ती के समय गौतम सिंह को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। भाजपा नेता गौतम सिंह ने कहा है कि कुआ सुनसान क्षेत्र में हैं। उनका कुआं से कोई लेनादेना नहीं है। जनप्रतिनिधि होने के नाते वे समस्याओं को लेकर ध्यान आकर्षित करते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा