लाइव न्यूज़ :

घर बुलाया, हाथ-पैर बांधे और पानी से भरे नीले ड्रम में डुबोकर हत्या, आखिर क्यों प्रेमी मनोज ने 19 वर्षीय प्रेमिका लक्षिता चौधरी की ली जान?

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 8, 2025 22:09 IST

Dewas: मनोज ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सनसनीखेज कबूलनामा डाल दिया – "एक बेड न्यूज है, मैंने उसे 29 सितंबर को ही मार दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देमृतिका गरबे की पोशाक में थी और शव सड़ने लगा था।परिवार वालों के होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी।मोबाइल की जांच के दौरान दोस्तों से बातचीत की जानकारी मिली थी।

Dewas: देवास के वैशाली एवेन्यू में 19 वर्षीय युवती लक्षिता चौधरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शक और अविश्वास की वजह से एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिसे सुनकर शहर स्तब्ध है। आरोपी ने हत्या के बाद खुद सरेंडर कर अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। वैशाली एवेन्यू कॉलोनी के किराए के मकान में पुलिस को 2 अक्टूबर को लक्षिता चौधरी का शव मिला, जिसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और पास में पानी से भरा नीला ड्रम रखा हुआ था। मृतिका गरबे की पोशाक में थी और शव सड़ने लगा था।

शुरुआती छानबीन में पुलिस को शक प्रेमी मनोज उर्फ मोनू चौहान पर गया, जो कुछ समय पहले तक उसी मोहल्ले में रहता था लेकिन हाल ही में दूसरे मकान में शिफ्ट हुआ था।लक्षिता 29 सितंबर की शाम गरबा ड्रेस लेने के बहाने घर से निकली थी। उसी दिन के बाद वह लौटकर नहीं आई। परिजन जब उसकी सहेली और परिचितों से मिले तो पता चला, उसका प्रेम संबंध मनोज चौहान से था।

इस बीच मनोज ने परिजनों और पुलिस को कई बार गुमराह करते हुए व्हाट्सएप चैट पर बताया कि वे दोनों घूमने निकले हैं और शादी करना चाहते हैं, ताकि दबाव कम रहे।तीन दिन तक बरगलाने के बाद, अचानक मनोज ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सनसनीखेज कबूलनामा डाल दिया – "एक बेड न्यूज है, मैंने उसे 29 सितंबर को ही मार दिया।"

यह मैसेज पढ़ते ही परिवार वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वैशाली एवेन्यू के जिस मकान में वह किराए से रहता था, वहां पहुंचकर ताला तोड़कर अंदर घुसी और शव बरामद किया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनोज कुछ दिन पहले लक्षिता के मोबाइल की जांच के दौरान उसके अन्य दोस्तों से बातचीत की जानकारी मिली थी।

इसी शक में उसने सुनियोजित तरीके से उसे घर बुलाया, हाथ-पैर बांधे और पानी से भरे ड्रम में डुबोकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उज्जैन, दिल्ली और भोपाल भाग गया, लेकिन अंततः लौटकर खुद सिटी कोतवाली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हर पहलू से पूछताछ जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जहां गुस्साए परिजनों और समाजजनों ने सख्त सजा की मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये