लाइव न्यूज़ :

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद रसूखदार उठा रहे हैं शराब का लुत्फ

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2020 17:32 IST

बिहार में शराबबंदी के बाद भी कानून की धज्जियां उडाई जा रही थी. इनलोगों को कोरोना का कोई डर नहीं था.

Open in App
ठळक मुद्देशराब के नशे में चूर युवक बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थेइस दौरान भोजपुरी के अश्लील गाने बज रहे थे.

बिहार में भले ही पूर्णरूपेण शराबबंदी का बोर्ड लगा हो, लेकिन रसूखदार लोग शराब के नशे में चूर दिखाई देते ही रहते हैं. इसी कडी में राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच होटल में बार बालाओं के ठुमके के साथ शराब पार्टी का खुलासा हुआ है. रसूखदारों ने लॉकडाउन की और शराबबंदी को ठेंगे पर रखकर जन्मदिन पर शराब की पार्टी की है इस पार्टी में शराब के साथ शबाब का पूरा इंतजाम किया गया था. होटल में जन्मदिन पार्टी हो रही थी.

पार्टी में कई युवक युवती शामिल थे. सभी जमकर शराब पी रहे थे. इस दौरान मनोरंजन के लिए बार बालाओं का डांस भी कराया जा रहा था. लेकिन इस बीच मजा खराब करने के लिए पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने सभी को गिफ्तार कर लिया. 

बताया जा रहा है कि पटना से सटे बिहटा के मनेर रोड स्थित होटल अनिकेत में लॉकडाउन और शराबबंदी को ठेंगा दिखाते हुए जन्मदिन पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था. शराब के नशे में चूर युवक बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे. इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गाने बज रहे थे. लेकिन ये मस्ती अधिक देर तक नहीं चल पाई.

गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा पुलिस ने छापेमारी की जिसमे आधा दर्जनों से अधिक डांस बार गर्ल को गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस ने 8 लड़कों और लड़कियों को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. जिनमें कई लोग शराब के नशे में थे.

बिहार में शराबबंदी के बाद भी कानून की धज्जियां उडाई जा रही थी. इनलोगों को कोरोना का कोई डर नहीं था. वहीं सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ पुलिस कर रही है. वहीं मौके से कई बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है. 

बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि बिहटा के अनिकेत होटल गैरकानूनी तरीके से जन्मदिन का प्रोग्राम चल रहा था. इस दौरान शराब पार्टी एवं कई बार बालाओं द्वारा डांस चल रहा था.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची. पुलिस ने 8 लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से कई लोग शराब के नशे में थे और पुलिस ने 7 लड़कियों को भी हिरासत में लिया है जो कि डांसर हैं. पुलिस इन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

टॅग्स :शराबबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा