चंपारण में हुआ गांधी का अपमान, राष्ट्रपिता की प्रतिमा को पहनाई गई शराब के रैपर की माला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2022 19:18 IST2022-02-17T19:18:39+5:302022-02-17T19:18:39+5:30

चंपारण के चरखा पार्क में उनकी प्रतिमा को खंडित किये जाने के बाद अब तुरकौलिया में असमाजिक तत्वों ने बापू की प्रतिमा में शराब के रैपर का माला बनाकर उन्हें पहना कर अपमानित किया है।

desecration of mahatma gandhi statue in Champaran Bihar | चंपारण में हुआ गांधी का अपमान, राष्ट्रपिता की प्रतिमा को पहनाई गई शराब के रैपर की माला

चंपारण में हुआ गांधी का अपमान, राष्ट्रपिता की प्रतिमा को पहनाई गई शराब के रैपर की माला

Highlightsअसमाजिक तत्वों द्वारा की गई है ये शर्मनाक हरकतमोतीहारी में कुछ दिनों पहले तोड़ी गई थी गांधी की प्रतिमा

पटना: बिहार में जिस चंपारण की धरती से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने के लिए निलहों के खिलाफ आंदोलन कर एक मिशाल कायम की थी, आज उसी धरती पर ’बापू’ लगातार अपमानित किये जा रहे हैं। चंपारण के चरखा पार्क में उनकी प्रतिमा को खंडित किये जाने के बाद अब तुरकौलिया में असमाजिक तत्वों ने बापू की प्रतिमा में शराब के रैपर का माला बनाकर उन्हें पहना कर अपमानित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम में तुरकौलिया गांधी घाट स्थित गांधी प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा शराब के रैपर का माला पहना दिया गया था। फोटो वायरल होने के बाद किसी ने माला को हटा दिया। बताया जाता है कि तत्कालीन विधान पार्षद डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह के कोष से गांधी जी की प्रतिमा वर्ष 2000 में लगाया गया था।

मूर्ति के पास ही नीम के पेड़ के नीचे गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ ग्रामीणों को एकजुट कर आंदोलन की रणनीति बनाते थे। वह नीम का पेड़ भी एक वर्ष पूर्व सूख गया। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर की है। मुखिया रामजन्म पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि जिसने भी इस यह कुकृत्य किया है, उसकी पहचान कर कार्रवाई करें।

वहीं, गांधी स्मारक समिति तुरकौलिया के पूर्व सचिव अनवर आलम अंसारी ने कहा कि शहर में गांधी जी के आदमकद प्रतिमा को शराबी ने तोड़ दिया। तुरकौलिया गांधी घाट स्थित गांधी प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने शराब का रैपर का माला पहनाकर शर्मिंदा किया है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मोतिहारी के चरखा पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड दिया गया था।

मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे थे। वहीं पार्क की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में केस दर्ज भी किया गया है और अब प्रतिमा के ऊपर शराब के रैपर का माला पहनाने का विवाद भी छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है।

Web Title: desecration of mahatma gandhi statue in Champaran Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे