लाइव न्यूज़ :

Deoria Murder News: जमीन विवाद को लेकर दुश्मनी, सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देवरिया, एक ही परिवार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 14:09 IST

Deoria Murder News: पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे और उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम यादव की धारदार हथियार से हुई हत्या के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया है।प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया।सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

Deoria Murder News: देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शने के सख्त निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले आज सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए।

देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमें सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली कि फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में एक वारदात हुई है। सूचना देने वाले ने बताया कि झड़प में एक पक्ष के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाकी छह लोग पुलिस को बेसुध हालत में मिले थे। हमने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इनमें से पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है।

उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘यह वारदात जमीन के पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। इसमें सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने अपने हिस्से की पूरी जमीन प्रेम यादव को बेची थी और यादव उस जमीन पर काबिज थे।

यह मामला लगभग सात-आठ साल पहले निपट चुका था। घटना के बारे में अभी तत्काल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। हम लोग जांच पड़ताल कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी एक पक्ष से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। बाकी को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखे गए संदेश में कहा, ‘‘देवरिया जिले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

एडीजी/कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्रवाई तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।’’ मुख्यमंत्री ने इसी पोस्ट में लिखा, ‘‘इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई