लाइव न्यूज़ :

Deoria: करणी सेना का सदस्य विशाल सिंह की चाकू घोंपकर हत्या, नेहाल सिंह हत्याकांड को लेकर दिया था धरना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 14:38 IST

Deoria: अधिकारी ने बताया कि करणी सेना का सदस्य विशाल सिंह की स्थिति में कोई सुधार न होने पर उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर इलाके में कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Deoria: देवरिया जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है जब हौली बलिया गांव का निवासी विशाल सिंह किसी काम से गांव से बाहर गया था। उन्होंने बताया कि देवरिया-करहकोल मार्ग के पास अज्ञात व्यक्ति ने सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विशाल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी स्थिति में कोई सुधार न होने पर उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर इलाके में कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर कई थाने का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि विशाल सिंह करणी सेना का सदस्य था और कुछ दिनों पूर्व देवरिया के कोतवाली पुलिस थाने के रामनाथ देवरिया निवासी नेहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा