लाइव न्यूज़ :

देवरियाः 10 दिन पहले दुबई से लौटा था पति नौशाद अहमद?, पत्नी रजिया ने प्रेमी भतीजे रुमान के साथ काम किया तमाम, शव को टुकड़े कर सूटकेस में भरकर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 22:02 IST

धिकारी के अनुसार, जब पुलिस नौशाद के घर पहुंची, तो पत्नी रजिया ने शुरू में दावा किया कि वह पिछली रात बाहर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सूटकेस पर लगे विमानन कंपनी के टैग के जरिये मृतक की शिनाख्त की।सूटकेट जैसा एक और सूटकेस दिखाई दिया, जिससे संदेह पैदा हुआ।शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर एक सूटकेस में भरा।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने दस दिन पहले दुबई से लौटे अपने पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक का शव उसके घर से करीब 55 किलोमीटर दूर एक खेत में पड़े सूटकेस से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक नौशाद अहमद (38) दस दिन पहले दुबई से भटौली गांव लौटा था और सूटकेस पर लगे विमानन कंपनी के टैग के जरिये उसकी शिनाख्त की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी एक किसान ने रविवार सुबह अपने खेत में एक लावारिस ट्रॉली बैग देखा, जिसके अंदर एक व्यक्ति के शव के टुकड़े रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूटकेस पर लगे विमानन कंपनी के टैग के जरिये मृतक की शिनाख्त की।

अधिकारी के अनुसार, जब पुलिस नौशाद के घर पहुंची, तो उसकी पत्नी रजिया ने शुरू में दावा किया कि वह पिछली रात बाहर गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि, पुलिस को घर के अंदर खून के धब्बे और खेत में मिले सूटकेट जैसा एक और सूटकेस दिखाई दिया, जिससे संदेह पैदा हुआ।

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान रजिया ने अपने भतीजे रुमान की मदद से पति नौशाद की हत्या करने की बात कबूल की। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया, “रजिया, रुमान और उसके दोस्त हिमांशु ने देर रात दो बजे नौशाद की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर एक सूटकेस में भरा।

इसके बाद सूटकेस को घर से दूर एक खेत में फेंक दिया।” वर्मा के मुताबिक, मामले में रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रुमान और हिमांशु फरार हैं। उन्होंने बताया कि नौशाद की हत्या और उसके शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, चॉपर और मूसल बरामद कर लिए गए हैं। नौशाद की बहन ने आरोप लगाया कि रजिया और रुमान के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके कारण दोनों ने उसके भाई की हत्या कर दी। नौशाद की छह साल की एक बेटी है। भाषा सं जफर पारुल पारुल

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा