Deoria: 52 वर्षीय पड़ोसी ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म?, मां के कहने पर किसी काम से पड़ोसी घर पर गई थी नाबालिग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2025 14:58 IST2025-02-22T14:57:57+5:302025-02-22T14:58:51+5:30

Deoria: पुलिस अधीक्षक के अनुसार, नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Deoria 52 year old neighbor rape 12 year old girl minor gone neighbor's house some work request her mother uttar pradedh | Deoria: 52 वर्षीय पड़ोसी ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म?, मां के कहने पर किसी काम से पड़ोसी घर पर गई थी नाबालिग

सांकेतिक फोटो

Highlightsचिकित्सकीय जांच के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। मामले की जांच की जा रही है।

Deoria: देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि शुक्रवार को यह घटना तब हुई, जब नाबालिग अपनी मां के कहने पर किसी काम से पड़ोसी के घर पर गई थी। जहां पर मौका पाकर 52 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, नाबालिग की मां ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। मामले की जांच की जा रही है।

ठाणे जिले में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 19 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों का महिला के साथ विवाद था और वे बुधवार सुबह डोंबिवली शहर में उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने उसे कथित तौर पर पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसे गलत तरीके से छुआ और अपशब्द कहा। उन्होंने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा जांच जारी है।

Web Title: Deoria 52 year old neighbor rape 12 year old girl minor gone neighbor's house some work request her mother uttar pradedh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे