लाइव न्यूज़ :

चार युवकों ने युवक को बेल्ट और चप्पलों से पीटने के बाद थूक चाटने पर किया मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 14:31 IST

29 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे पीड़ित युवक देवरिया शहर के बाजार में सामान खरीदने जा रहा था तभी सकरा पार और गोबराई गांव के चार युवकों ने रोक लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगोबराई गांव का यह वीडियो रविवार शाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।संबंध में पीड़ित युवक की मां ने शिकायत दर्ज करायी है। बेल्ट और चप्पलों से पीटा और थूक चाटने के लिए मजबूर किया।

देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को बेल्ट से पीटते हुए और उसे थूक चाटने के लिए मजबूर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर गोबराई गांव का यह वीडियो रविवार शाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

इस संबंध में पीड़ित युवक की मां ने शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया गया है कि 29 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे पीड़ित युवक देवरिया शहर के बाजार में सामान खरीदने जा रहा था तभी सकरा पार और गोबराई गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि उन्होंने उसे बेल्ट और चप्पलों से पीटा और थूक चाटने के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी युवक उसी रात उसके घर पहुंचे, घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और पथराव भी किया।

देवरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित की मां ने तहरीर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। बाकी आरोपियों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज