लाइव न्यूज़ :

देवरियाः भाई की जान बचाने का प्रयास कर रही 25 वर्षीय बहन की लोहे की छड़ से पीटकर हत्‍या, आरोपी अरेस्ट, जानें क्या है विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 17:07 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को भटनी थाना क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर गांव में हुई जब युवती के भाई पर उन लोगों ने हमला कर दिया जिनसे परिवार की पुरानी दुश्मनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।बहन अलका साहनी (25) अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंची।अलका पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देवरियाः देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई की जान बचाने का प्रयास कर रही 25 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर लोहे की छड़ से पीटकर हत्‍या कर दी गयी।

 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को भटनी थाना क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर गांव में हुई जब युवती के भाई पर उन लोगों ने हमला कर दिया जिनसे परिवार की पुरानी दुश्मनी थी। गांव का दौरा करने के बाद शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि गांव के जितेंद्र सिंह, राजू सिंह तथा दिवंगत रामायण साहनी की पत्नी इंद्रावती देवी के परिवार के बीच जमीन से संबंधित पुरानी रंजिश है। इंद्रावती देवी के तीन बेटे करीब एक साल पहले विवाद के कारण गांव से बाहर चले गए थे और छोटा शैलेश साहनी बृहस्पतिवार की रात ही केरल से नौकरी कर वापस घर आया था।

शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह शौच करने छोटी गंडक के किनारे गया था, तभी आरोपी जितेंद्र सिंह व राजू सिंह व कुछ अन्य लोगों ने शैलेश को अकेला पाकर पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी बहन अलका साहनी (25) अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने भाई को छोड़कर अलका पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली