लाइव न्यूज़ :

Deoband-Srinagar: 31 साल से नाम और वेशभूषा बदलकर रह रहा था मुख्य आरोपी नजीर अहमद वानी?, अगस्त 1993 बम धमाके में शामिल, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2024 14:32 IST

Deoband-Srinagar: वर्ष 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के बाद पूरे देश में साम्प्रदायिक दंगे हुए थे और उस दौरान देवबंद में भी कई स्थानों पर साम्प्रदायिक हिंसा हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि तलाश में एटीएस और पुलिस के दल लगे हुए थे। 31 वर्ष से सबको चकमा देकर अपना नाम और वेशभूषा बदलकर इधर-उधर रह रहा था।हिंसा के दौरान अगस्त 1993 में शहर में पुलिसकर्मियों पर बमों से हमला किया गया था।

Deoband-Srinagar: सहारनपुर जिले के देवबंद में अगस्त, 1993 में हुए बम धमाकों के मुख्य आरोपी नजीर अहमद वानी को 31 वर्ष बाद एटीएस और पुलिस की टीम ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) और देवबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देवबंद में हुए बम धमाकों के आरोपी को जम्मू कश्मीर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश में एटीएस और पुलिस के दल लगे हुए थे।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 31 वर्ष से सबको चकमा देकर अपना नाम और वेशभूषा बदलकर इधर-उधर रह रहा था। जैन ने बताया कि वर्ष 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के बाद पूरे देश में साम्प्रदायिक दंगे हुए थे और उस दौरान देवबंद में भी कई स्थानों पर साम्प्रदायिक हिंसा हुई थी।

उन्होंने कहा कि इस हिंसा के दौरान अगस्त 1993 में शहर में पुलिसकर्मियों पर बमों से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नजीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 1994 में उसे न्यायालय ने जमानत दे दी थी। जैन के अनुसार जमानत पर बाहर आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी नजीर बम धमाकों के बाद से श्रीनगर में रह रहा था और श्रीनगर में उसकी गतिविधियों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन का यह कथित आतंकी बम धमाके से पहले देवबंद में रह रहा था, लेकिन जेल से जमानत मिलने के बाद वह यहां से फरार हो गया था।

उस बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गये थे। जैन ने बताया कि वह पिछले 31 वर्ष से न्यायालय में तारीख पर नही आ रहा था, जिसके बाद न्यायालय द्वारा 20 मई 2024 को उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि एटीएस देवबंद और थाना देवबंद पुलिस ने आरोपी को कश्मीर में गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सहारनपुर पुलिस ने आतंकी वानी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़ा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य बताया जाता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?