लाइव न्यूज़ :

छात्र की हत्या के खिलाफ बांग्लादेश में प्रदर्शन जारी, आरोप लगाने वाली साइट ब्लॉक

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:52 IST

एक इंटरनेट सेवा प्रदाता के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार के बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग से मिले ‘‘आदेश के बाद’’ पेज को ब्लॉक कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्राधिकारियों ने उस इंटरनेट पेज को ब्लॉक कर दिया जिसमें देश की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित उत्पीड़न की जानकारी दी गई थी।हसीना ने ‘‘हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने’’ का वादा किया है।

 बांग्लादेश में एक छात्र की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार में लगातार चौथे दिन छात्रों ने प्रदर्शन किए और इस बीच, प्राधिकारियों ने उस इंटरनेट पेज को ब्लॉक कर दिया जिसमें देश की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित उत्पीड़न की जानकारी दी गई थी। सैकड़ों छात्रों ने मारे गए छात्र अबरार फहाद के लिए न्याय की मांग करते हुए बांग्लादेश यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी (बीयूईटी) में रैली की।

फहाद की रविवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद बांग्लादेश के विश्वविद्यालयों में छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फहाद (21) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक नदी का पानी भारत को देने की अनुमति को लेकर फेसबुक पर प्रधानमंत्री शेख हसीना की आलोचना की थी, जिसके बाद उसे कथित रूप से छात्रावास में पीटा गया।

हसीना ने ‘‘हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने’’ का वादा किया है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने बीयूईटी के एक प्रोफेसर के उस वेबपेज को ब्लॉक कर दिया जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा के सदस्यों के खिलाफ छात्रों द्वारा की गई शिकायतों के बारे में बताया गया था। एक इंटरनेट सेवा प्रदाता के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार के बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग से मिले ‘‘आदेश के बाद’’ पेज को ब्लॉक कर दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद