लाइव न्यूज़ :

कारोबारी के घर में मिले 80 करोड़ कैश से भरे तीन 'बिस्तर', सारी रकम 1000-500 के बंद हो चुके नोटों में

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 17, 2018 11:40 IST

नोटबंदी के करीब 14 महीनें बाद हजार और पांच सौ रुपए के नोटों की एक बड़ी खेप बरामद की गई है।  

Open in App

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बड़ी मात्रा में 500 और एक हजार के पुराने नोट जब्त किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर के दो नामी लोगों के यहां छापा मारा और (बंद हो चुके 500 और एक हजार रुपए के नोटों) 80 से 100 करोड़ रुपए समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। दावा किया जा रहा था कि नोटबंदी के बाद बंद हो चुके सभी नोट सरकार के कोष में चले गए हैं, लेकिन नोटबंदी के करीब 14 महीनें बाद हजार और पांच सौ रुपए के नोटों की एक बड़ी खेप बरामद की गई है।   कारोबारी ने इन नोटों के तीन बड़े बिस्तर बना रखे थे। इन नोटों को एक्सचेंज एजेंसी के जरिए खपाए जाने  की योजना थी लेकिन एनआईए और क्राइम ब्रांच की सूचना पर एसएसपी अखिलेश कुमार ने एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी पूर्वी अनुराग आर्य की टीम के साथ स्वरूपनगर, गुमटी, जनरलगंज और अस्सी फिट रोड स्थित व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर इन नोटों के साथ सात लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पूछताछ और नोटों की गिनती का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। 

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी की घोषणा के बाद पांच सौ और एक हजार रुपए नोट चलन से बाहर हो गए थे। इनके बदले दो हजार रुपए और पांच सौ रुपए के नए नोट चलन में हैं।

नोटबंदी के बाद पीएम मोदी ने दावा किया था कि इस कदम से कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और कश्मीर में हो रही पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा, लेकिन बाद में सरकार ने इसे कैशलेस इकॉनमी से जोड़ दिया था।

टॅग्स :नोटबंदीकानपुरउत्तर प्रदेशएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा