लाइव न्यूज़ :

आतंकी यासीन भटकल समेत 11 के खिलाफ देशद्रोह के आरोप तय, हैदराबाद ब्लास्ट मामले में पहले ही फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 3, 2023 18:42 IST

उत्तरी कर्नाटक के भटकल गांव के रहने वाले यासीन भटकल को साल 2013 में बिहार में नेपाल की सीमा से लगे इलाके से गिरफ्तार किया गया था। भटकल को हैदराबाद के दिलसुखनगर में साल 2013 में हुए दोहरे बम विस्फोट में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे यासीन भटकल और उसके साथियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप तय दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया आदेश भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी घटनाओं की साजिश रचने का आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट  ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल समेत 11 के खिलाफ आरोप तय किए हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने यासीन भटकल और मोहम्मद दानिश अंसारी समेत 11 लोगों पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आरोप तय किए। अदालत ने माना कि सारे आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं।

अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि आरोपी इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य थे और उन्होंने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए आपराधिक साजिश रची। अदालत ने कहा कि यासीन भटकल की चैट से पता चलता है कि आरोपियों की योजना बड़े पैमाने पर नुकसान करने की थी और सूरत में न्यूक्लियर बम लगाने योजना का खुलासा होता है। अदालत ने ये भी कहा कि सूरत में जिस जगह धमाका किया जाना था वहां से मुसलमानों को हटाने की योजना भी बनाई थी। भटकल ने आईइडी बनाने में भी मदद की।

बता दें कि उत्तरी कर्नाटक के भटकल गांव के रहने वाले यासीन भटकल को साल 2013 में बिहार में नेपाल की सीमा से लगे इलाके से गिरफ्तार किया गया था। भटकल को हैदराबाद के दिलसुखनगर में साल 2013 में हुए दोहरे बम विस्फोट में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 21 फरवरी 2013 को हैदराबाद के दिलसुखनगर में 2 धमाके हुए थे जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने 13 दिसंबर 2016 को हुई सुनवाई में यासीन भटकल सहित मुजाहिदीन के पांच आतंकवादियों को हैदराबाद ब्लास्ट केस में दोषी करार दिया था।

भटकल और उसके साथियों पर ये भी आरोप है कि भारत के विभिन्न हिस्सों खासकर दिल्ली में बम विस्फोटों और आतंकवादी गतिविधियों के लिए इन लोगों ने बड़े पैमाने पर युवाओं की भर्ती भी की। भटकल और उसके साथियों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों और स्लीपर सेल के सदस्यों की मदद भी ली थी। 

टॅग्स :कोर्टआतंकवादीआतंकी हमलाक्राइमएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह