लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सरेआम चाकूबाजी, पड़ोसी ने महिला की इस वजह से की हत्या, पति व बेटे को भी किया जख्मी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 17, 2019 13:26 IST

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबकि, आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाज के तौर पर हुई है। उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। था। पुलिस के मुताबिक उसपर पहले से छोटे-मोटे आपराधिक रिकॉर्ड है। 

Open in App

देश की राजधानी नई दिल्ली में पश्चिम दिल्ली के ख्याला में पड़ोसी के साथ हुए मामूली झगड़ा में एक महिला की मौत हो गई है। घटना बुधवार की है। पड़ोसी ने बुधवार को एक महिला की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि उसके पति और एक नाबालिग बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबकि, आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाज के तौर पर हुई है। उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। था। पुलिस के मुताबिक उसपर पहले से छोटे-मोटे आपराधिक रिकॉर्ड है। 

पुलिस ने यह भी बताया कि मृतका का नाम सुनीता है। मृतका के पति का नाम वीरू(41) है। वहीं, घायल हुए बेटे का नाम आकाश है, दोनों की हालात फिलहाल गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने कहा कि शाम करीब साढ़े सात बजे बुधवार को मामूली मसले पर इलाके में रहने वाली सुनीता और आरोपी पड़ोसी का झगड़ा हो गया। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति और बेटे को दी। वे भी आरोपी का मुकाबला करने के लिए पहुंचे गए। इसके बाद आरोपी ने उनपर चाकू से कई बार वार किया। जिसके बाद महिला को ख्याला के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पति और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि वह झगड़े के कारण की जांच कर रही है और इसकी भी तफ्तीश कर रही है कि क्या उनके बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा कि घटना के परिणामों के डर से आजाद के परिवार ने अपना घर छोड़ दिया है।

पुलिस ने बताया कि परिवार ख्याला की डीडीए कॉलोनी में किराये पर रहता है और आरोपी उनका पड़ोसी है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए दल गठित कर दिए गए हैं।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट