लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: युवक ने अन्य समुदाय की लड़की से की शादी, तो लड़की के परिवार ने हरिजन बस्ती के लोगों पर किया हमला, 4 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 07:27 IST

दिल्ली में हरिजन बस्ती पर हमला करने वाले लड़की के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि शनिवार रात को व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके परिवार के सदस्य हरिजन बस्ती में मौजूद नहीं थे। लड़की ने अपने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ शादी की, इसी वजह से लड़की के परिवार वाले इस घटना में शामिल हैं।

नयी दिल्लीदिल्ली में हरिजन बस्ती में रहने वाले 22 वर्ष के एक व्यक्ति द्वारा अन्य समुदाय की लड़की से शादी करने के बाद यहां रहनेवाले कुछ लोगों पर एक भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के इस इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिये गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शनिवार रात को 15 से 20 व्यक्ति इस मोहल्ले में आए और उन्होंने फूलों के गमले तोड़ दिए, घरों पर पत्थराव किया, वाहन क्षतिग्रस्त किये और घरों में भी घुसने की कोशिश की।

कथित हमले में तीन से चार निवासियों को आंशिक तौर पर चोटें आई हैं

उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले लोगों पर कथित हमले में तीन से चार निवासियों को आंशिक तौर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की का परिवार व्यक्ति से उसके संबंध के खिलाफ था और जब उसने शादी कर ली तो वे गुस्सा हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लड़की के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की ने अपने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ शादी की, इसलिए उसके परिवार के लोग परेशान कर रहे हैं-

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके परिवार के सदस्य हरिजन बस्ती में मौजूद नहीं थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पाया कि लड़की ने अपने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ शादी की। लड़की के परिवार वाले इस घटना में शामिल हैं।’’

लड़की के परिवार के सदस्यों ने लड़के के परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी

पुलिस ने बताया कि इस जोड़े ने 16 मार्च को शादी की थी और लड़की के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत सनलाइट कालोनी पुलिस थाने में शनिवार को दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जोड़े को पुलिस थाने बुलाया गया था और लड़की ने शादी के लिए अपनी सहमति जताई थी और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें जाने दिया गया। व्यक्ति की मां ने संवाददाताओं को बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई