लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, ऊंचाई से गिरने की वजह चिथड़े उड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 7, 2022 19:11 IST

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम दिवेश है जो इमारत की आठवीं मंजिल पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। इमारत में आयकर विभाग के कार्यालय स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।युवक आयकर विभाग में डाटा ऑपरेटर का काम करता था।घटना के करीब 50 मिनट बाद तक उसका शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली स्थित सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवेश के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। युवक आयकर विभाग में डाटा ऑपरेटर का काम करता था।

इस घटना के करीब 50 मिनट बाद तक उसका शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। ऊंचाई से गिरने की वजह से युवक के चिथड़े उड़ गए थे। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम दिवेश है जो इमारत की आठवीं मंजिल पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। इस इमारत में आयकर विभाग के कार्यालय स्थित हैं।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि पूर्वाह्न 10 बजकर 25 मिनट पर सिविक सेंटर के सुरक्षा प्रभारी एस. के. तिवारी ने सूचना दी कि ई-2 ब्लॉक में आयकर विभाग की इमारत के सामने एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने के बाद, ऐसा प्रतीत हुआ कि व्यक्ति ने इमारत से छलांग लगाई है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है। उधर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम जब सिविक सेंटर में अपने कार्यालय में थे तब पता चला कि एक व्यक्ति उस इमारत से कूद गया है जिसमें आयकर विभाग के कार्यालय स्थित हैं। वह एमसीडी का कर्मचारी नहीं था

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा