लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड की हैवानियत, गर्लफ्रेंड के पेट में घोंप दी तलवार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 26, 2018 14:52 IST

डॉक्टर्स का कहना है कि तलवार युवती के पेट को चीरती हुई पीठ तक निकल गई है। इससे कई अंदरूनी चोटें आई हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मईः 21 साल की युवती पर उसके ही पूर्व प्रेमी ने तलवार से हमला कर दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि युवती ने बॉयफ्रेंड हरीकांत से ब्रेकअप कर लिया था। मामला राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके का है। युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि तलवार युवती के पेट को चीरती हुई पीठ तक निकल गई है। इससे कई अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जब लड़की की मां ने उसे देखा तो वो घर की बॉलकनी में खून से लथपथ तड़प रही थी। मां ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि हरि कांत युवती के घर सात बजे आया था। दोनों ने करीब दो घंटे तक बात की इसके बाद हरिकांत चला गया। उसके बाद युवती ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

यह भी पढ़ेंः- समुद्र किनारे बॉयफ्रेंड के सामने युवती से गैंगरेप, दोनों को न्यूड कर खींची तस्वीरें

परिजनों ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे हरिकांत वापस आया और युवकी को बाहर निकलने के लिए बोलने लगा। उसके बाद दोनों ने बालकनी में कुछ देर बात की और जब हरिकांत नीचे उतरा तो उसके हाथ में खून से सनी तलवार थी। उसने आवाज उठाने पर जान से मारने की धमकी दी।

युवती के परिजनों का कहना है कि उसका और हरिकांत का तीन सालों से अफेयर चल रहा था। लड़के ने शादी का वादा किया था और उसके बाद से ही घरवालों से मिलने आता रहता था। एक दिन युवती को पता चला कि हरिकांत शादीशुदा है और उसका तलाक होने वाला है। इसके बाद युवती ने बातचीत बंद कर दी ब्रेकअप करने का फैसला किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया