3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 13:16 IST2026-04-03T13:14:58+5:302026-04-03T13:16:01+5:30

एजेंसी ने बताया कि जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात एक स्मारक परिचारक और एक संरक्षण सहायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

delhi work be done Rs 3,50,000 how CBI arrested monument attendant conservation assistant posted ASI sub-circle Jantar Mantar Archaeological Survey of India | 3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आंशिक भुगतान के रूप में 1 लाख रुपये देने का निर्देश दिया।

नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दो अधिकारियों को आधिकारिक नोटिस रद्द कराने और काम जारी रखने की अनुमति देने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात एक स्मारक परिचारक और एक संरक्षण सहायक के खिलाफ शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया। सीबीआई ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दो अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर आधिकारिक नोटिस रद्द करने और काम जारी रखने की अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिचारक ने नोटिस रद्द करने और काम जारी रखने की अनुमति देने के लिए शिकायतकर्ता से आरोपी संरक्षण सहायक की ओर से 3,50,000 रुपये की अवैध रिश्वत/अनुचित लाभ की मांग की थी। एक बयान में कहा गया है कि बातचीत के बाद, आरोपियों ने 3.10 लाख रुपये स्वीकार करने पर सहमति जताई और शिकायतकर्ता को आंशिक भुगतान के रूप में 1 लाख रुपये देने का निर्देश दिया।

दिल्ली पुलिस ने बवाना में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया, 75 सिलेंडर जब्त किए गए

दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में अनिल (50) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 75 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

दिल्ली में गिरोह का सदस्य गिरफ्तार; हथियार और कारतूस जब्त

दिल्ली पुलिस ने छेनू गिरोह के 34 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान सलमान कुरैशी के रूप में हुई है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों को साजो समान की सहायता प्रदान करता था और वह राष्ट्रीय राजधानी में हाल के कई मामलों में शामिल कथित लुटेरे शहजाद से भी जुड़ा हुआ है।

Web Title: delhi work be done Rs 3,50,000 how CBI arrested monument attendant conservation assistant posted ASI sub-circle Jantar Mantar Archaeological Survey of India

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे