लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! जन्म देनेवाली मां ही बेटे की छीन ली जिंदगी, पति से झगड़ा होने के बाद रस्सी से गला घोंट नवजात की कर दी हत्या

By भाषा | Updated: April 16, 2022 10:14 IST

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न करीब सवा दो बजे पुलिस को मां द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की हैआरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

नयी दिल्लीः पति के साथ झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपने तीन महीने के शिशु की गाला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की रहने वाली अंजली देवी (26) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न करीब सवा दो बजे पुलिस को मां द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया, ‘‘स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला ने शिशु की उसका गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी थी।’’ उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह देवी की उसके पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद वह काम पर चला गया।

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गुस्से में देवी ने बच्चे की हत्या कर दी।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसे बाद में परिजन को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली