लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: द्वारका में खाली प्लॉट में मिला महिला का शव, पुलिस को है आत्महत्या का शक

By भाषा | Updated: May 30, 2019 15:13 IST

पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है और जांच अभी शुरुआती चरण में ही है। मृतका की पहचान भरत विहार की निवासी सुनीता के तौर पर हुई है।

Open in App

द्वारका के भरत विहार इलाके में एक खाली प्लॉट में बृहस्पतिवार सुबह 55 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि संभवत: महिला ने चार मंजिला इमारत की छत से खाली प्लॉट में कूद कर जान दी है।हालांकि पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है और जांच अभी शुरुआती चरण में ही है। मृतका की पहचान भरत विहार की निवासी सुनीता के तौर पर हुई है। इस घटना की सूचना द्वारका उत्तर पुलिस थाने को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर दी गई।आपात प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसे रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला के परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला डायबिटीज की मरीज थी और उससे जुड़ी बीमारियों के कारण अवसाद में रहती थी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई