लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: महिला दुकानदार ने सिगरेट देने से मना किया, धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या, नशे की हालत में था आरोपी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:58 IST

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय महिला को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी दिलीप (45) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम विभा था और वह अपने पति के साथ इलाके में किराना की दुकान चलाती थी।पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम की है।

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने एक महिला दुकानदार का कथित तौर पर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम की है, जब बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर महिला ने आरोपी को सिगरेट देने से मना कर दिया, जिस पर उसने एक धारदार हथियार से महिला की गर्दन पर वार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय महिला को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का नाम विभा था और वह अपने पति के साथ इलाके में किराना की दुकान चलाती थी। पुलिस ने आरोपी दिलीप (45) को गिरफ्तार कर लिया है। 

दिल्ली में मामूली विवाद में रिक्शा चालक ने दूसरे चालक की हत्या की

दिल्ली में एक रिक्शा चालक ने 24 वर्षीय एक अन्य रिक्शा चालक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों का रिक्शा आपस में टकरा गया था जिसके बाद विवाद हुआ। पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय अद्वेष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने धारदार वस्तु से अरविंद के सीने पर वार किया था।

पुलिस ने कहा कि रिक्शा टकराने के बाद दोनों में कहासुनी हुई थी। घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सोमवार रात को हुई। पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने कहा कि अरविंद को उसके परिजन अपोलो अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली