लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 8, 2020 01:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं।

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर रात लगभग साढ़े नौ बजे कॉल आई। उनके सिर में गोली लगी थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, ''हमने संदिग्ध को पहचान लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी एकत्रित कर ली गई है।''

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट